स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यपाल रमेश बैस ने दुमका में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा- झारखंड ने कई क्षेेत्रों में हासिल की सफलता ने

♦ Laharnews.com Correspondent♦

   रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर झारखंड की उपराजधानी दुमका में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने कहा -आजादी के बाद हमारे देश ने सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। विश्व के मानचित्र पर भारत की पहचान एक सफल लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित हुई हैं। इस विकास यात्रा में हमने कई उतार.चढ़ाव भी देखे हैं। इस दौरान देश के विकास के मार्ग में आनेवाली हर बाधाओं को हमने पार किया है। झारखंड भी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड ने कई क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है।
राज्य सरकार कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ राज्य में औद्योगिक एवं पर्यटन विकास को भी बढ़ावा दे रही है। भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार स्वच्छता में झारखण्ड की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
राज्य को कुपोषण, एनीमीया और शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी सफलता मिली है। राज्य में सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग का विस्तार हुआ है। हर क्षेत्र में सूचना तकनीक का प्रयोग बढ़ा है।हरे-भरे पेड़-पौधे और हरियाली हमारे झारखण्ड की पहचान है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट- 2021 के अनुसार झारखण्ड में 110 कि०मी० वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। संताल परगना इलाके की भी तरक्की हो रही है। राज्यपाल ने राज्य सरकार योजनाओं सहित केन्द्रीय योजनाओं की भी चर्चा अपने संबोधन में की और कहा कि इन योजनाओं की सफलता की वजह से लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *