डॉ रामदयाल मुंडा झारखंड के सभी लोगों के नेता थे: राजू महतो

Laharnews.com Correspondent

रांची: रांची के मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा पार्क में डॉ रामदयाल मुंडा की 83वीं जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
आदिवासी मूलवासी जनधिकार मंच के अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजू महतो ने डॉ रामदयाल मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । महतो ने कहा कि डॉ रामदयाल मुंडा झारखंड के ही नहीं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त विद्वान थे। डॉ रामदयाल मुंडा अपने जीवन काल में झारखंड अलग राज्य की लड़ाई समेत आदिवासी मूलवासी आंदोलनों एवं झारखंड के विभिन्न संवैधानिक व्यवस्था एवं नियम कानून को लागू करने के लिए सतत संघर्ष करते रहे और उनकी अद्भुत क्रियाशीलता विद्वता का लाभ झारखंडवासियों को मिला। झारखंड राज्य के निर्माण में डॉ रामदयाल मुंडा की अहम भूमिका रही है, जिसे नहीं भुलाया जा सकता है। डॉ रामदयाल मुंडा सिर्फ आदिवासियों के नेता नहीं थे बल्कि झारखंड के सभी लोगों के नेता थे और झारखंड का पूरा समाज आज भी उन्हें नमन करता है। कार्यक्रम में डॉ रामदयाल मुंडा के सुपुत्र श्री गुंजन मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ,महिला अध्यक्ष विनीता खलखो केंद्रीय सदस्य एरेन कच्छप केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो आदिवासी मूलवासी के संयोजक लाल विभय नाथ शहदेव, इकबाल हसन, नवीन कच्छप, निर्मल डुंगडुंग, रंजीत उरांव, राम लगन महतो, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *