रांची में सहियाकर्मियों का विशाल प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में हजारों की संख्या में सहियाकर्मियों ने आज प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए कहा- दो हज़ार में दम नहीं बीस हजार से कम नहीं, भीख नहीं आधिकार चाहिए- जीने का आधिकार चाहिए सभी सहिया कर्मियों को स्थायीकरण करना होगा। इससे पहले बड़ी संख्या में सहियाकर्मी ने रैली निकाल कर सीएम हाउस तक जाने की कोशिश की, लेकिन फिर वे वापस मोरहाबादी मैदान लौट आये और यहां जोरदा प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया साथी संघ के बैनर तले आज धनबाद ,बोकारो, देवघर पाकुड़ ,जामताड़ा रांची, लोहरदहगा, जमशेदपुर जिले के सहियाकर्मी यहां मौजूद थे। सहिया, सहिया साथियों ने प्रतिमाह 20 हजार मानदेय और स्थायीकरण की मांग पर अपनी आवाज़ बुलंद की। इसकी अध्यक्षता संघ की सचिव माया सिंह और संचालन रूपा सिन्हा ने किया।
माले विधायक विनोद सिंह ने किया संबोधित
मोरहाबादी में सहिया बहनों को विशाल सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्षों के बाद भी देश में न्यूनतम मज़दूरी के लिए सड़कों पर प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार केंद्रीय योजनाओं के तहत कार्यरत कर्मियों के कल्याण के बजाय कंपनियों की सेवा में जुटी है। सहिया बहनों को भीख की तरह प्रोत्साहन नहीं देश के अन्य राज्यों की तरह बीस हजार रूपये मासिक मानदेय की सरकार गारंटी दे। । इसे लागू करने में जो भी अड़चने हो, केंद्र और झारखंड की सरकार इसे दूर करें । चेतावनी दी गयी कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

समर्थन में उतरे अरूप चटर्जी
संघ के संरक्षक व मासस के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि सहियाकर्मी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा की रीड है। इनके सवालों को अनदेखा करना दोनांे सरकारों के लिए महंगा साबित होगा। उन्होंने आगे कहा की जिस तरह से महंगाई बढ़ी है उससे सहिया दीदी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया। उन्होंने सीधे तौर पर कहा की सहिया दीदी का घर नही चला तो सरकार भी नहीं चलेगी।
सरकार मांगें पूरी करे: माया सिंह
सहिया साथी संघ की अध्यक्षा माया सिंह ने कहा- महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार को तत्काल मांगें पूरी करनी चाहिए।
सहियाकर्मियों की सेवा स्थाई हो: रूपा सिन्हा
संघ की सचिव रूपा सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा- सरकार की गलत नीतियों ने सभी सहिया बहनों को सड़क पर ला दिया है। सरकार कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्करों से किए वायदे पूरी करे, जबतक हमारी सेवा स्थाई नहीं तबतक सरकार स्थिर नहीं रहेगी।
धरना प्रर्दशन को लक्ष्मी देवी लक्ष्मी देवी, कलेहा खातून, रितु उरांव,नीलम देवी, रेखा भट्ट, सुनीता देवी ललिता देवी, ममता देवी, मुकुल भट्टाचार्य मोहिसिना साहू, करमि देवी समेत ऐक्टू के प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर केवट , समिति के अध्यक्ष सुशांतो मुखर्जी कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *