आरएलएसवाई कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची: राम लखन सिंह यादव कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह यहां धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके साथ ही कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेपी सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा- कॉलेज ज्ञान भूमि को कानूनी वैधता मिली है। खेलकूद के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एकेडमिक, शिक्षा, प्रशासनिक, कला इत्यादि के क्षेत्र में यहां के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
रांची विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा ने कहा- इस कॉलेज से काफी कम समय में उपलब्धियां हासिल की है। रांची विवि के डीएसडब्ल्यू राजकुमार शर्मा ने कहा- विद्यार्थियों के जीवन को सजाने-संवारने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है।
रांची विश्वविद्यालय के एफए देवाशीष ने कहा कॉलेज को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
झारखंड के लोक गायक पद्मश्री मधु मंसूरी ने नशा मुक्ति का संदेश दिया, ताकि विद्यार्थी समाज इन सबसे दूर रहे।
मौके पर कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र के रूप में रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, एंटी करप्शन के चंद्रमणि भारती, अर्जुन यादव, मीना अग्रवाल भी मौजूद थे। खेलकूद में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। मंच का संचालन डॉ स्मिता किरण टोप्पो एवं डॉक्टर सुबोध कुमार ने किया। स्वागत डॉ खालिक अहमद और धन्यवाद ज्ञापन नीतु कुमारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ मृदुला प्रसाद, डॉ रीता कुमारी, डॉ अशुरोष, डॉ विजय, कांति कुमारी डॉ नैंसी तिर्की, डॉ मनिष, कामिल धान,डॉ पार्वती तिर्की ,शिखा सिंह, डॉ अजीत मुंडा, छाया रानि, डॉ पारूल, सुनील कुमार, पप्पु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *