बहुमूल्य है कवि सुरेन्द्रनाथ का काव्य संसार: डॉ. अशोक प्रियदर्शी

♦Laharnews.com Correspondent♦
  रांची: रांची में कवि सुरेन्द्र नाथ सक्सेना के तीन प्रबंध काव्य ग्रंथों शांति-दूत, दिव्य लोक,रक्षा-बंधन का लोकार्पण किया गया।
श्री साहित्य कुंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ माया प्रसाद मौजूद थीं। इसकी अध्यक्षता डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रमोद झा , बीना श्रीवास्तव एवं पूर्व डी.एस.पी. प्रशांत कर्ण और प्रतिमा त्रिपाठी ने अपने-अपने विचार रखे।
प्रतिमा त्रिपाठी ने कवि सुरेन्द्र नाथ सक्सेना के साहित्य को समाज के लिए धरोहर बताया। कहा- कवि सुरेन्द्र के साहित्य व पुस्तकों को साहित्य जगत में सही सम्मान मिलना शेष है। हम इसे पढ़े और इससे प्रेरणा भी ले। इस अवसर पर रेणु मिश्रा त्रिवेदी,कामेश्वर कुमार, राकेश रमण, रेणु बालाधर ,निर्मला करण,रंजना वर्मा,प्रतिभा सिंह,पुष्पा सहाय आदि ने उनकी कविताओं का पाठ किया। सरस्वती वंदना बिंदु प्रसाद ने की। संचालन मनीषा सहाय व गीता चौबे गूंज द्वारा किया और धन्यवाद ज्ञापन नीता शेखर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *