झारखंड आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार की आलोचना की

♦Laharnews.com Correspondent♦

  रांची : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति की अध्यक्ष राजू महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार को निशाने पर लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार का व्यवहार झारखंड आंदोलनकारियों के प्रति बेहतर नहीं है। कहा- झारखंड आंदोलनकारियों को हेमंत सोरेन की सरकार ने पुनः आंदोलन करने को विवश कर दिया है और झारखंड के आंदोलनकारी लड़कर अपना अधिकार लेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 24 फरवरी को झारखंड बंद का आयोजन करेगी। आगामी बजट सत्र में एक हजार धनुष एवं अन्य हरवे हथियार के साथ विधानसभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष श्री किशोर किस्कु, रूपलाल महतो, लाल अजय नाथ सहदेव, भोला मांझी,सरजीत मिर्धा, सर्जन हांसदा, गोपाल महतो, हरि बोल महतो, सीताराम तुरी, इसरार अहमद, दिनेश महतो, गोपाल रवानी,सूरज मोहन लकड़ा,विनीता खलखो, वासवी किड़ो,सीता उराव , एरेन कच्छप, लक्ष्मी देवी, भेदिया कच्छप, अनिल टोप्पो, सुधीर हजाम, प्रवीण सहाय, सुबोध दांगी, बलराम आदि बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *