रांची विवि : प्रो नलय राय और डॉ. वृन्दावन महतो सेवानिवृत्त, विदाई

♦Laharnews.com Correspondent♦

 रांची : रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के स्नातकोत्तर मुण्डारी विभाग के अध्यक्ष प्रो नलय राय और मारवाड़ी कॉलेज में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के अध्यक्ष एवं कॉलेज डी.एस.डब्ल्यू डॉ. वृन्दावन महतो सेवानिवृत्त हो गये। डॉ महतो कुड़माली भाषा के विद्वान हैं। दोनों शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। प्रो नलय राय के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता डॉ हरि उरांव और संचालन किशोर सुरीन ने किया।

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा केन्द्र के समन्वयक डॉ हरि उराँव ने कहा- प्रो नलय राय के योगदान को टीआरएल परिवार हमेशा याद रखेगा।
इस मौके पर डॉ0 उमेश नन्द तिवारी, प्रो0 मनय मुण्डा, डॉ0 गीता कुमारी सिहं, डॉ0 सबिता केसरी, डॉ राम किशोर भगत, कुमारी शशि, डॉ0 मेरी एस सोरेंग , डॉ0 खलिक अहमद, डॉ0 बीरेन्द्र कुमार सोय , तारकेश्वर सिहं मुण्डा, किशोर सुरिन, करम सिहं मुण्डा, डॉ0 अजीत मुण्डा, डॉ0 पार्वती मुण्डू प्रेम मुर्मू, शकुन्तला बेसरा, राज कुमार बास्की, डॉ0 बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ0 रीझू नायक, डॉ बीरेन्द्र कुमार सोय, डॉ0 दमयन्ती सिंकु, अनुराधा मुण्डू, बीरेन्द उराँव, धीरज उराँव, डॉ0 नकुल कुमार, जय प्रकाश उराँव, रामाकांत महतो, डॉ0 उपेर्न्द कुमार महतो, राजकुमार, प्रभा हेम्ब्रम, बसंती मुण्डा सहित कई शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र -छात्राएँ उपस्थित थे।

दूसरी ओर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग मारवाड़ी कॉलेज के विभागाध्यक्ष एवं कॉलेज डी.एस.डब्ल्यू डॉ. वृन्दावन महतो को भी सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई दी गयी। डॉ. वृन्दावन महतो 1986 से मारवाड़ी कॉलेज में अपनी सेवा दे रहे थे। मंच का संचालन डॉ.अशोक कुमार महतो ने किया। विदाई समारोह में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ,प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आर आर शर्मा , महिला शाखा की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ स्नेह प्रभा महतो, डॉ. महेश्वर सारंगी, प्रो. महामनी कुमारी , डॉ. बहालेन होरो, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ.बैधनाथ कुमार ,प्रो. जुरा होरो, डॉ. अनुपमा मिश्रा,प्रो. राहुल कुमार, आदि ने भी डॉ. वृन्दावन महतो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. खातिर हेम्ब्रम ने किया। इस अवसर पर डॉ.तरुन चक्रवर्ती, डॉ. सुमन चतुर्वेदी, डॉ. ज्योति किंडो आदि शिक्षक एवं विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *