धनबाद के अपार्टमेंट में भीषण आग, 10 महिलाएं सहित 14 की मौत, 35 जख्मी

♦Laharnews.com Correspondent♦

धनबाद : धनबाद के जोड़ा फाटक स्थित आशीर्वाद टावर 10 मंजिले अपार्टमेंट में आग लगने से 10 महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा 35 जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में किया। आग लगने के इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। आग इतनी भीषण थी कि दूसरे तल्ले से छठे तल्ले तक आग फैल गयी। आग से कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं। लोगों को बचाते समय बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह भी झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि आग दीया गिरने से लगी। फिर गैस सिलेंडर से भड़क उठी। पहले सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई थी।
आग मंगलवार शाम साढ़े छह बजे थर्ड फ्लोर पर लगी। देखते.देखते एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट और फिर 6 फ्लोर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि झुलसने के कारण शव पहचान में नहीं आ रहे हैं। कुछ शव एक.दूसरे से चिपके हुए हैं।
इस घर में शादी थी, दुल्हन की मां की मौत
चौथे तल्ले पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट है। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। सुबोध लाल के रिश्तेदार अशोक लाल ने बताया कि दुल्हन तैयार होकर शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं। वहीं पूजा की मांए चाचीए मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। वे आग में घिर गए। वे बदहवास होकर इधर.उधर भाग रहे थे। महिलाएं लगेज लेकर सीढ़ी से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान आग की लपटों में घिरकर पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवीए सविता देवी का 8 साल का बेटा अमनए एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की मौत हो गई। पूजा के दादा की भी मौत की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *