♦Laharnews.com Correspondent ♦
रांची : झारखंड सरकार द्वारा आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। रांची के नये डीआईजी अनूप बिरथरे बनाये गये हैं।
शुभांशु जैन रांची के नये सिटी एसपी और हारिस बिन जमां ट्रैफिक एसपी पद की जिम्मेवारी संभालेंगे।
इस सिलसिले में झारखंड के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
अधिसूचना के मुताबिक झारखंड सरकार ने रेल महानिदेशक अनिल पालटा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है। प्रशिक्षण महानिदेशक अनुराग गुप्ता अपराध अनुसंधान विभाग के महानिदेशक होंगे।
झारखंड सशस्त्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत सिंह को स्थानांतरित करतेहुए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय के महानिरीक्षक होंगे। श्री कौशिक अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रभात कुमार के अवकाश
अवधि तक के लिए पुलिस महानिरीक्षक (कारा) तथा विशेष शाखा के महानिरीक्षक के प्रभार में रहेंगे।
प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पंकज कंबोज अगले आदेश तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का महानिरीक्षक
होंगे। श्री कंबोज अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, रांची के प्रभार में रहेंगे।
रांची के नये सिटी एसपी बने शुभांशु जैन, हारिस बिन जमां को ट्रैफिक एसपी की जिम्मेवारी
