♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के खोरठा भाषा विभाग के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण कर वापस चतरा से आज रांची लौट आये। इस शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व टीआरएल संकाय के समन्वयक व खोरठा विभाग के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं चतरा जिले में अवस्थित इटखोरी, भद्रकाली मंदिर एवं तमासिन फाल का भ्रमण किया और वहां से जुड़ी हुई सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, धार्मिक और इनसे जुड़ी कई पहलुओं पर जानकारियां हासिल की। डॉ विनोद कुमार ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है।
इस संबंध में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अजय कुमार ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को व्यावहारिक एवं शैक्षणिक ज्ञान मिलेगा। छात्र-छात्राएं अपने स्थानीय परंपरा, रीति रिवाज से अवगत हो पायेंगे।
शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक सुशीला कुमारी, शोध छात्र सुचित कुमार, अशोक पुराण, रूपेश कुमार, कमलेश कुमार महतो, मनोज कुमार गोप, दिनेश्वर मुण्डा,दिनेश कुमार,रजक सागर कुमार, नितेश महतो, विवेक कुमार, उर्मिला कुमारी, रेखा कुमारी, मनोरमा कुमारी सहित 60 लोग शामिल थे।
डीएसपीएमयू टीआरएल के छात्र शैक्षणिक भ्रमण कर वापस रांची लौटे, डॉ विनोद कुमार ने कहा- व्यक्तित्व विकास के लिए यह अहम
