झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल सिन्हा का निधन

♦Laharnews.com Correspondent♦
रांची : झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा का 17 सितम्बर को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। अनिल कुमार सिन्हा की तबीयत पिछले दिनों अच्छी नहीं थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में वे इलाजरत थे। उनका अंतिम संस्कार रांची स्थित हरमू मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार में झारखंड हाईकोर्ट के कई जज, रजिस्ट्रार जेनरल और बड़ी संख्या में अधिवक्ता व अन्य लोग शामिल हुए।
गौरतलब है कि अनिल कुमार सिन्हा वर्ष 1976 में वकालत के पेशे में आये थे। साल 2002 में वह पहली बार महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त हुए थे। साल 2008 में एक बार फिर से उन्हें महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। वह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *