एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के करीब पहुंची भारतीय हॉकी टीम, सेमिफाइनल में 5-3 से कोरिया को हराया

एशियन गेम्स -2023 में भारतीय हॉकी टीम गोल्ड मेडल के करीब पहुंच चुकी है। भारतीय हॉकी टीम पूरे दमखम के साथ एशियन गेम्स में अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। सेमिफाइनल में भारत कोरिया को 5-3 से पराजित करने में कामयाब रहा।
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक कुल 69 मेडल जीते हैं। इसमें 15 गोल्ड के अलावा 26 सिल्वर मेडल और 28 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
किशोर ने बेस्ट थ्रो के साथ टॉप पर किया कब्जा
किशोर जेना ने शानदार थ्रो किया है। उन्होंने 86.77 मीटर की दूरी को कवर किया है। किशोर जैवलिन थ्रो की मौजूदा स्टैंडिंग में टॉप पर आ गए हैं। नीरज दूसरे नंबर पर हैं। किशोर का यह अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है। किशोर ने पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *